Manipur: सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 11 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद
मणिपुर में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में संयुक्त अभियान चलाए. इन अभियानों में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही पांच हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई.