Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, NDA ने किया जीत का दावा
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में पहला वोट डाला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर कीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "2025 उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला."इस बीच, एनडीए नेताओं और सांसदों ने अपने उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत को लेकर विश्वास जताया.