देश

Mumbai: विवाहिता को अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को वकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के वकोला इलाके में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को विवाहिता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे ऐंठने की कोशिश की. महिला की शिकायत पर वकोला पुलिस ने आरोपी अपोलो फर्नांडिस को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai: विवाहिता को अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को वकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, 9 सितंबर : मुंबई के वकोला इलाके में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को विवाहिता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे ऐंठने की कोशिश की. महिला की शिकायत पर वकोला पुलिस ने आरोपी अपोलो फर्नांडिस को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे मामले के संबंध में गंभीरता से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, महिला एक निजी कंपनी में काम करती है. महिला ने बताया कि आरोपी फर्नांडिस उसका परिचित था. कुछ महीनों पहले दोनों की मुलाकात हुई. इस दौरान उसने महिला की निजी और अश्लील तस्वीरें ले लीं.

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद फर्नांडिस ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे मांगे. पहले तो महिला ने डर के मारे कुछ पैसे दे दिए, लेकिन जब धमकियां बढ़ गईं, तो उसने हिम्मत जुटाई और वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. महिला के बयान पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. उसके बयानों की पुष्टि के लिए मोबाइल फोन, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की गई. प्रारंभिक जांच में फर्नांडिस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Ahmedabad: ‘गंजेपन की बात छिपाई, प्रेगनेंट होने पर बिस्तर पर पटका’: Matrimonial Site के जरिए शादी करके फंस गई महिला!

इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के फोन से अश्लील तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज बरामद किए, जो उसके अपराध को साबित करते हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी. पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी है कि ऐसी धमकियां मिलने पर तुरंत थाने या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें. वकोला पुलिस ने कहा कि जांच में आरोपी के अन्य संभावित अपराधों का भी पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).