IT Unearth Bogus Funds: IT ने कर्नाटक में छापेमारी के दौरान 1,000 करोड़ रुपये के बोगस फंड का पता लगाया
आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में कर्नाटक में कुछ सहकारी बैंकों से जुड़े एक मामले में 16 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया, जिसके तहत मूल्यवान और आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई और 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च (बोगस फंड) का पता चला है.