बंगाल के एनजेपी स्टेशन के पास ट्रेन में चली गोली, एक की मौत
उत्तर बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास नई दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. यात्रियों के अनुसार, असम के कामाख्या से शुरू हुई ट्रेन सोमवार रात न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी उन्होंने एक डिब्बे से गोली चलने की आवाज सुनी.