क्रिकेट

IPL 2023: रिंकू की धमाकेदार पारी के बाद केकेआर ने यश दयाल को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने रविवार को गत चैंपियन गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने वाले अंतिम ओवर में रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

IPL 2023: रिंकू की धमाकेदार पारी के बाद केकेआर ने यश दयाल को दिया दिल छू लेने वाला संदेश
Yash Dayal (Photo Credit: Twitter)

अहमदाबाद, 10 अप्रैल: अंतिम 5 गेंदों में टीम को 28 रन की जरूरत थी, रिंकू सिंह ने एक अविश्वसनीय पारी खेलते हुए गेंदबाज यश दयाल की पांच गेदों पर छक्का लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को नाटकीय अंदाज में जीत दिला दी. दयाल इस दिन को कभी याद नहीं करना चाहेंगे. आखिरी ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज का केकेआर ने उत्साहवर्धन किया है. यह भी पढ़ें: IPL 2023: वेंकटेश अय्यर ने कहा, 'लॉर्ड रिंकू' शो के लिए याद रखा जाएगा यह मैच

ट्विटर पर कोलकाता स्थित फ्रैंचाइजी ने लिखा, चिन अप, बालक. बस एक कठिन दिन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए होता है. आप एक चैंपियन हैं, यश, और आप मजबूत वापसी करने वाले हैं. आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी.

दयाल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया और आखिरी पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे, जिसे रिंकू सिंह ने दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर पूरा कर लिया. वह 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे. 25 वर्षीय रिंकू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).