Delhi Shocker: राजौरी गार्डन इलाके में 47 वर्षीय शख्स की हत्या
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान राजौरी गार्डन क्षेत्र के टैगोर गार्डन निवासी सतपाल के रूप में हुई है.
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान राजौरी गार्डन क्षेत्र के टैगोर गार्डन निवासी सतपाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब नौ बजे फोन आया जिसमें फोन करने वाले भोला राम ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है. यह भी पढ़ें: MP Shocker: धार जिले में बड़ा हादसा, सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को वाहन ने रौंदा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तत्काल एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जहां उन्हें मृतक सतपाल का शव मिला. क्राइम व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. अधिकारी ने कहा कि अपराध क्रम का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी विश्लेषण के लिए स्थानीय पुलिस और विशेष कर्मचारियों की कई टीमों को नियुक्त किया गया है. अधिकारी ने कहा कि राजौरी गार्डन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

