Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, पनीर में डिटर्जेंट तो मसालों में मिला रंग
चारधाम यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग के निर्देश दिए थे। यात्रा क्षेत्र से लिए गए दूध, मसाले, दाल, रिफाइंड सहित कुल 68 नमूने फेल हो गए हैं.