Manipur: आवश्यक वस्तुएं हुईं काफी महंगी, इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में लोग अब दोहरी मार झेल रहे हैं, क्योंकि राज्य में न केवल आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, बल्कि इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के कारण बैंकिंग सुविधाएं भी प्रभावित हैं, जिससे जीवन और अधिक दयनीय हो गया है.