Andhra Pradesh: काकीनाडा जिले में बस-ऑटो की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक निजी बस के ऑटोरिक्शॉ से टक्कर हो गई जिसमें छह महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
अमरावती, 14 मई: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक निजी बस के ऑटोरिक्शॉ से टक्कर हो गई जिसमें छह महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर तल्लारेवु मंडल के सीतारामपुरम के पास हुआ. छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह बी पढ़ें: Jammu-Kashmir: श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सड़क हादसे में पांच घायल
मरने वाली सभी यानम के नीलापल्ली की रहने वाली थी. ये सभी मछली के व्यापार में लगी एक ईकाई में कर्मचारी थी. पुलिस के मुताबिक वो काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एक अधिकारी ने कहा, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

