Facebook Love: पटना में दिल दहला देने वाली घटना, फेसबुक पर हुआ प्यार, जब लड़की ने बात करना बंद किया प्रेमी ने मार दी गोली
बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के से बात करना बंद करना महंगा पड़ गया. सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी.
पटना, 13 मई: बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के से बात करना बंद करना महंगा पड़ गया. सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी. इस घटना में लड़की घायल हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक नगर इलाके में एक 21 वर्षीय युवक ने 16 साल की लड़की को गोली मार दी और फरार हो गया. आरोपी की पहचान फतुहा इलाका के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई ने की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी
बताया जाता कि फेसबुक के जरिए छात्रा और सूरज के बीच दोस्ती हुई थी. सुरज पास के ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. फेसबुक पर चैटिंग कर दोनों में बात होने लगी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई. इस बीच, लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने यह रिश्ता समाप्त करने को कहा. इस बीच घर में लड़की की शादी की भी बात चलने लगी। लड़की ने सूरज से बात करना बीएनडी कर दिया, जो सूरज को नागवार गुजरा.
शुक्रवार को छात्रा घर से कुछ ही दूर सामान लेने निकली थी कि सूरज ने उसे घेर लिया और यह कहते हुए गोली मार दी कि तुम मेरी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं हो सकती. गोली की आवाज सुनकर तत्काल घायल अवस्था में छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
इधर, कंकड़बाग के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

