मणिपुर में 10 उग्रवादी बंकरों का भंडाफोड़, लूटे गए 1100 हथियार बरामद
पांच घाटी जिलों, फेरजॉल और जिरीबाम जिलों में कर्फ्यू में 12 से 15 घंटे की ढील दी गई, जबकि टेंग्नौपाल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में आठ से 10 घंटे की ढील दी गई. शेष छह पहाड़ी जिलों में, जिनमें अधिकतर नागाओं का प्रभुत्व है, कोई कर्फ्यू नहीं है. मणिपुर सरकार ने भी लोगों से राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने में हर संभव मदद करने की अपील की है.