Varanasi Cricket Stadium: काशी को 2024 के अंत तक मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के दौरान सभी प्रकार के मानकों को पूरा किया जाएगा. इसमें खिलाड़ी और मीडिया सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, कारपोरेट बॉक्स, ओपन कार पार्किंग, कार चार्जिंग स्टेशन, पानी की टंकी, बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा, गोल्फ कार्ट, सड़क, सोलर पैनल, तरणताल, फूड की व्यवस्था होगी.