क्रिकेट

Varanasi Cricket Stadium: काशी को 2024 के अंत तक मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम के निर्माण के दौरान सभी प्रकार के मानकों को पूरा किया जाएगा. इसमें खिलाड़ी और मीडिया सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, कारपोरेट बॉक्स, ओपन कार पार्किंग, कार चार्जिंग स्टेशन, पानी की टंकी, बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा, गोल्फ कार्ट, सड़क, सोलर पैनल, तरणताल, फूड की व्यवस्था होगी.

Varanasi Cricket Stadium: काशी को 2024 के अंत तक मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
स्टेडियम का प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo Credit: Twitter)

Varanasi Cricket Stadium: विश्व पटल पर आस्था का केंद्र बने काशी के प्रभाव में एक और इजाफा होने जा रहा है। वह है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जो कि 2024 के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा. पीएम के संसदीय क्षेत्र में बनने वाला यह स्‍टेडियम सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसका संचालन बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) करेगा.  लांग टर्म लीज तहत वह हर साल इसके एवज में एक तय रकम भी सरकार को देगा. अधिकारियों की माने तो करीब 31 एकड़ के विस्तृत परिसर पर में बन रहे इस स्टेडियम के निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसकी सिटिंग कैपिसिटी (बैठने की या दर्शक क्षमता) 30 हजार होगी. यह भी पढ़ें: एमएस धोनी को फ्लाइट के अंदर कैंडी क्रश खेलते देखा गया, एयर-होस्टेस के साथ हुआ कुछ ऐसा जिस पर फैंस दे रहे प्रक्रिया, देखें वीडियो

काशी का यह स्टेडियम पूर्वांचल ही नहीं सटे हुए बिहार, मध्य प्रदेश (एमपी), छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का बेहतरीन केंद्र बनेगा.

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम के निर्माण के दौरान सभी प्रकार के मानकों को पूरा किया जाएगा. इसमें खिलाड़ी और मीडिया सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, कारपोरेट बॉक्स, ओपन कार पार्किंग, कार चार्जिंग स्टेशन, पानी की टंकी, बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा, गोल्फ कार्ट, सड़क, सोलर पैनल, तरणताल, फूड की व्यवस्था होगी.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव पहले से था. समस्या जमीन की थी। पूरी प्रक्रिया में सितंबर 2022 से तेजी आयी. जमीन की खरीद के लिए 120 करोड़ रुपये का बजट कैबिनेट से मंजूर होने के बाद करीब 31 काश्तकारों से जमीन खरीदी गयी.

खास बात यह रही कि यह पूरी प्रक्रिया विवाद रहित रही. सरकार की ओर से जमीन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को सौपीं जा चुकी है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश की सबसे नामचीन संस्थाओं में से एक लार्सन एंड टुब्रो (एलएनटी) को इसकी कार्यदायी संस्था बनाया गया है. डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. डिजाइन/ नक्शे पर अंतिम निर्णय होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल ने कहा बताया कि "यूपी में क्रिकेट की प्रतिभाओं की भरमार है. सुरेश रैना, चाइनामैन कहे जाने वाले कुलदीप यादव, लेग स्पिनर पीयूष चावला, फास्ट बॉलर प्रवीण कुमार, बल्लेबाज के साथ कमाल के फील्डर रहे मोहम्मद कैफ जैसे नामचीन खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से ही रहे हैं. आईपीएल और अन्य लीगों में भी प्रदेश के कई खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं, काशी का स्टेडियम इनके साथ अन्य प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने का जरिया बनेगा.

उन्मुहोंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि आबादी के अनुरूप उत्तर प्रदेश खेलों में भी सिरमौर बने.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया कि "मैं उत्तर प्रदेश से हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के रूप में जो सौगात देने जा रहे हैं, उस पर एक क्रिकेटर होने के नाते मेरी खुशी और बढ़ जाती है. देवाधिदेव महादेव की काशी की अपनी अहमियत है। दुनिया के प्राचीनतम नगरों में शुमार काशी को तीनों लोकों में न्यारी कहा जाता. हर कोई एकबार देश की इस सांस्कृतिक नगरी काशी में आना चाहता है. ऐसे में देश-दुनिया का हर खिलाड़ी काशी में खेलने को लेकर रोमांचित होगा. यह पूर्वांचल ही नहीं सटे हुए मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने के बेहतरीन केंद्र बनेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच, जिम, क्लब और पिचें इनका जरिया बनेंगी. एक बार जब यहां रणजी, आईपीएल, टी-20 और टेस्ट मैचेज शुरू हो जाएंगे तो यह स्टेडियम हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म एवं इससे जुड़े सेक्टर के लिए भी बूस्टर साबित होगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).