देश

Kedarnath Yatra 2023: भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा रुकी, सोनप्रयाग में 5 हजार और गौरीकुंड में 3 हजार यात्रियों को रोका गया

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगह भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है, यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है.

Kedarnath Yatra 2023: भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा रुकी, सोनप्रयाग में 5 हजार और गौरीकुंड में 3 हजार यात्रियों को रोका गया
Kedarnath | Wikimedia Commons

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगह भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है, यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश का दौर चलेगा, जिसको देखते हुए एहतियातन यात्रा को रोका गया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है, जिसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ा है. खराब मौसम और बारिश के कारण केदारनाथ यात्र रोक दी गई है. यात्रियों को पैदल यात्रा मार्गों पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. पुलिस-प्रशासन हालातों पर नजर बनाये हुए है. मौसम साफ होने के बाद ही चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी. Himachal Heavy Rain Video: हिमाचल में भारी बारिश, 2 लोगों की मौत, 24 घंटे में राज्य को 78 लाख रुपये का नुकसान

सुबह से केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश हो रही है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को फिलहाल को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. सोनप्रयाग में 5 हजार तो गौरीकुंड में 3 हजार यात्रियों को रोका गया है. यात्रा मार्गों पर एसडीआरफ और पुलिस के जवान मुस्तैदी से जुटे हैं.

पहाड़ों में मानसून की पहली ही बारिश आफत बनकर बरस रही है. जगह- जगह नदी नाले उफान पर आ गए हैं. बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है. यात्री जगह जगह फंस गए हैं. सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण बसुकेदार निवासी एक वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई गधेरे उफान पर आने से यात्री फंसे हुए हैं. केदारनाथ धाम से लेकर निचले क्षेत्रों में बारिश आफत बन गई है. पहली ही बारिश से हाहाकार मच गया है. केदारनाथ यात्रा आज सुबह से ही बंद है, जो यात्री सुबह के समय केदारनाथ भेजे गए थे वो रास्ते पर ही फंस गए हैं. छोड़ी स्थान में बहने वाले झरने का जलस्तर बढ़ने से घंटों तक यात्रियों को रोका गया. फिर सुरक्षा जवानों की ओर से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. आठ हजार यात्री सोनप्रयाग, गौरीकुंड आदि स्थानों पर रोके गए हैं.

केदारनाथ धाम में भी लगातार बारिश जारी है. दोपहर के समय सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक शटल सेवा वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए. बसुकेदार निवासी वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इतना ही नहीं, वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. अब कल भी यात्रा तभी सुचारु होगी, जब मौसम साफ होगा. हजारों यात्री मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं. धाम में भी यात्री रुके हुए हैं. फिलहाल कल भी मौसम खराब रहने का अलर्ट है.

पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं. डीएम मयूर दीक्षित ने बताया केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों के अलावा केदारघाटी में बारिश जारी है. बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो से तीन स्थानों पर गधेरे उफान पर आ गए हैं. यहां पर सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुंड के अलावा अन्य स्थानों पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).