H-1B Visa: अमेरिका में भारतीय दूतावास ने एच-1बी वीजा शुल्क संकट के बीच इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा आवेदनों पर हर साल 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिससे भारतीय पेशेवरों में चिंता बढ़ गई है. इस घोषणा के बाद, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सहायता के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आपातकालीन सहायता चाहने वाले भारतीय नागरिक +1-202-550-9931 पर संपर्क कर सकते हैं.