Gold Rate Weekly Update: सोने और चांदी में तेजी थमी, कीमतों में इस हफ्ते हुआ मामूली बदलाव
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है. बीते हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में रहे. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,09,775 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,09,707 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 68 रुपए की मामूली बढ़त को दर्शाता है.