विदेश

America: शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कई घायल

अमेरिका में न्यू हैम्पशायर प्रांत के नाशुआ स्थित स्काई मीडो कंट्री क्लब में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मैसाचुसेट्स सीमा के पास स्थित इस कंट्री क्लब में हमले के वक्त एक शादी समारोह आयोजित हो रहा था.

America: शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कई घायल

न्यू हैम्पशायर, 21 सितंबर : अमेरिका में न्यू हैम्पशायर प्रांत के नाशुआ स्थित स्काई मीडो कंट्री क्लब में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मैसाचुसेट्स सीमा के पास स्थित इस कंट्री क्लब में हमले के वक्त एक शादी समारोह आयोजित हो रहा था. स्काई मीडो कंट्री क्लब एक निजी सुविधा परिसर है, जिसमें एक गोल्फ कोर्स है. यह शादियों और अन्य बड़े समारोहों के लिए एक स्थल के रूप में कार्य करता है. बोस्टन से मात्र 45 मिनट की दूरी पर स्थित नाशुआ के इस लोकप्रिय स्थल पर हुई घातक हिंसा की जांच की जा रही है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर के सहायक अटॉर्नी जनरल पीटर हिंकले ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गोली लगी है, जबकि अन्य लोग वहां मची अफरा-तफरी के बीच घायल हुए हैं. गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए, अधिकारियों ने अभी यह जानकारी नहीं दी है. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में एक संदिग्ध हमलावर कैद हुआ है. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि भीड़ पर दो लोगों ने गोलियां चलाईं. सीएनएन ने हिंकले के हवाले से बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.यह भी पढ़ें : California: कैलिफोर्निया में प्रवासियों की सुरक्षा के लिए नए कानून, ‘नो सीक्रेट पुलिस एक्ट’ पर हस्ताक्षर

न्यू हैम्पशायर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि नाशुआ पुलिस ने कंट्री क्लब से लगभग एक मील की दूरी पर स्थित शेरेटन नाशुआ होटल में प्रभावित परिवारों को बुलाया है. अधिकारियों ने निवासियों से अगली सूचना तक स्काई मीडो क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है. सीनेटर जीन शाहीन ने लिखा, "हमारे राज्य में इस तरह की मूर्खतापूर्ण हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है." मैगी गुडलैंडर ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और पूरे नाशुआ समुदाय के साथ हूं. हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं." सीनेटर मैगी हसन ने भी एक बयान जारी कर कहा, "प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है." उन्होंने यह भी कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों और फर्स्ट रिस्पॉन्स टीम के काम के लिए उनके आभारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2025 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).