26/11 मुंबई हमले की साजिश रचने वालों से एक तहव्वुर राणा को हिरासत में लेने के बाद भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ शुरू कर दी है.
वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच गहराते व्यापार युद्ध की आशंका के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर भाग रहे हैं, जिसके चलते सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
जैसे-जैसे ऑनलाइन विंटेज फैशन की मांग बढ़ रही है, सेकंड-हैंड कपड़ों की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है.
हाल ही में दक्षिण कोरिया में "अंडर 15" शो को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा.
बिना कुछ किए अगर जीवन चलाने भर का पैसा मिल जाए तो भी जर्मनी के लोग काम करना छोड़ते या घटाते नहीं हैं.
बिहार में लंबे समय से खस्ताहाल बुनियादी ढांचे, भ्रष्टाचार, राजनीति और प्रशिक्षित कोच की कमी का दंश झेल रहे खेल और खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने की पुरजोर जुगत में हैं.
द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने बंदरगाहों और हवाई अड्डों के माध्यम से पश्चिम एशिया, यूरोप और अन्य देशों को निर्यात के लिए बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा वापस ले ली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उन देशों को 90 दिन की अस्थायी राहत देने का ऐलान किया है, जिन पर हाल ही में अमेरिका ने भारी टैरिफ लगाए हैं.
पहली बार इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाईजेशन ने समुद्र में चल रहे कमर्शियल जहाजों के कार्बन उत्सर्जन पर टैक्स लगाने की बात इतनी मजबूती के साथ कही है.
2008 के मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और वह किसी भी वक्त भारत पहुंच सकता है.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राजनीतिक दलों को मिले डोनेशन का विश्लेषण किया और पाया कि राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित कुल दान 2,544.
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ आज से लागू हो गए हैं.
आज डॉनल्ड ट्रंप जिन शुल्कों के जरिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उबारने की बात कर रहे हैं वह अमेरिका के लिए इससे पहले नाकामी और महामंदी का कारण बना था.
दो साल से जातीय हिंसा की आग में जलने वाले मणिपुर में क्या मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच बर्फ पिघलेगी? दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर बीते शनिवार को दोनों समुदायों के साथ हुई बैठक से तो यही संकेत मिल रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में तमिलनाडु के राज्यपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा 10 विधेयकों को रोककर रखना संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन होने के साथ ही गैरकानूनी और मनमाना भी है.
भारतीय और अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने टैरिफ तनाव के बीच भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जल्द से जल्द सहमति बनाने पर चर्चा की है.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को बड़ा झटका दिया है.
यूरोप की ज्यादातर प्रमुख नदियों में माइक्रोप्लास्टिक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.
जर्मन सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां देश के लिए आज भी जलवायु लक्ष्यों तक पहुंचने की राह में एक बड़ी बाधा हैं.
छह दशक से अधिक के अंतराल के बाद, कांग्रेस 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में अपना राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है.