एनईईटी-एमबीबीएस में कथित गड़बड़ियों के बाद अब सरकार ने खुद ही यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी है.
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी जानलेवा साबित होती जा रही है.
इंग्लैंड के कई शहरों के प्रशासन ने आशंका जताई है कि इंग्लिश फुटबॉल टीम के मैच के बाद घरेलू हिंसा के मामले बढ़ सकते हैं.
यूरोपीय संघ (ईयू) विमानों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी के लिए नए नियम लागू करेगा.
अच्छे स्कूल में क्या-क्या होना चाहिए, इस सवाल पर शायद शौचालय दिमाग में ना आए.
कुछ प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के एक दल ने भारत के धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात की है.
इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि जर्मन कंपनियां भारत को बहुत उम्मीद से देखती हैं और वहां उन्हें आगे बढ़ने के मौके नजर आ रहे हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया में हैं और संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दोनों देश अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई समझौते कर सकते हैं.
यूरोपीय संघ (ईयू) के पर्यावरण मंत्रियों ने क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्रों की सेहत सुधारने और उन्हें बहाल करने के कानून को मंजूरी दे दी है.
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पानी के लिए हिमालय की बर्फ के पिघलने पर निर्भर करोड़ों लोग इस साल पानी की भारी कमी का सामना कर सकते हैं.
ग्लोबल मीडिया फोरम 2024 में फेक न्यूज और एआई प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे.
कांग्रेस और प्रियंका गांधी को वायनाड से जीतने के लिए सीपीएम की कोशिशों से और दूसरी तरफ बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों से लड़ना होगा.
फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच दौड़ते रेफरियों को इतना दुर्व्यवहार झेलना पड़ता है कि बहुत से लोग खेल छोड़ रहे हैं.
सात साल बाद चीन के प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है और यह स्पष्ट संदेश दिया है कि तनाव और खराब संबंधों का दौर अब खत्म हो गया है.
18वीं लोकसभा में किसी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ.
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि भारत और श्रीलंका को जमीन मार्ग से जोड़ने का एक अध्ययन पूरा होने वाला है.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में वैज्ञानिकों ने लोगों के खान-पान से प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए एक खास गुलाबी चावल बनाया है.
मध्य प्रदेश में गोमांस रखने के आरोप में प्रशासन ने 11 घरों को तोड़ दिया है.
नया अंतरराष्ट्रीय अध्ययन कहता है कि ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो समाचारों से दूर हो रहे हैं.
खालिस्तान समर्थक सिख नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक ने अमेरिका को सौंप दिया है.