Udupi Toilet Video Case: कांग्रेस के मंत्री जी परमेश्वर का बयान, कहा- छोटी घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा
बोम्मई ने दावा किया कि हालांकि, जो लड़की इस घटना को सामने लायी, पुलिस उसके अतीत की जांच करने के लिए उसके घर जा रही है, इससे पता चलता है कि वे किस मजबूरी के तहत काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कानून के मुताबिक काम नहीं कर रही है और यह स्पष्ट हो रहा है कि वे सत्ता में मौजूद लोगों के दबाव के आगे झुक रहे हैं.