Education Ministry On Higher Education Institutions: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का दावा, बताया- उच्च शिक्षा संस्थानों से 32,000 से अधिक छात्रों ने छोड़ दी पढ़ाई
आंकड़ों के अनुसार, पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले 32,186 छात्रों में से 52 प्रतिशत अनुसूचित जाति (4,423), अनुसूचित जनजाति (3,774) और ओबीसी (8,602) श्रेणियों से थे. सरकार ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों की वजह गलत विकल्प भरे जाने, खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत एवं चिकित्सकीय कारण हैं.