मुंबई, 26 जुलाई पूनावाला फिनकॉर्प ने अपनी आवासीय वित्त इकाई पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में नियंत्रक हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी ग्लोबल से संबद्ध पर्सियस को 3,004 करोड़ रुपये में बेच दी है।
सीरम इंस्टीट्यूट के तहत टीका निर्माण कारोबार के लिए मशहूर सायरस पूनावाला समूह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 3,004 करोड़ रुपये (कर अतिरिक्त) मूल्य पर यह सौदा तय हुआ है।
यह सौदा पूरा होते ही पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प की सहायक कंपनी नहीं रह जाएगी और उसका नियंत्रण सिंगापुर स्थित पर्सियस के पास चला जाएगा।
हालांकि पूनावाला फिनकॉर्प ने यह नहीं बताया कि पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में अब उसके पास कितनी हिस्सेदारी बची है।
पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुटाडा ने कहा कि हिस्सेदारी बिक्री से उन्हें पर्याप्त विकास पूंजी मिल रही है जो उन्हें विकास-केंद्रित उपभोक्ता और एमएसएमई वित्त पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY