जरुरी जानकारी | यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान

नयी दिल्ली, 26 जुलाई यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के पहले दिन बुधवार को 1.08 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 251.14 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,65,17,823 शेयरों की पेशकश की गयी है। जबकि बोलियां 1,78,39,350 शेयरों के लिए मिलीं हैं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 1.25 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.77 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 26 प्रतिशत अभिदान मिला है।

आईपीओ में 490 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए है। इसके अलावा 65,51,690 शेयर के लिए बिक्री पेशकश लाई गई है।

शेयर बिक्री के लिए कीमत दायरा 285-300 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

यथार्थ हॉस्पिटल ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 206 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)