देश की खबरें | चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए देशभर में हवन, पूजन, प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के चंद्रयान-3 मिशन के बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में अब कुछ ही समय बाकी है और इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों में काफी उत्साह का माहौल है । विभिन्न राज्यों में लोग मंदिरों, मस्जिदों, गुरूद्वारों एवं अन्य पूजा स्थलों पर हवन आदि के साथ विभिन्न पूजा अनुष्ठानों के जरिए मिशन की सफलता की कामना करने में जुटे हैं ।