देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में लोगों ने चंद्र मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की

कोलकाता, 23 अगस्त भारत के चंद्र मिशन की सफलता के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में लोगों ने बुधवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

हुगली नदी के तट पर भोले बाबा मंदिर में भाजपा नेताओं ने श्रद्धालुओं के साथ विक्रम लैंडर की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए यज्ञ किया।

भाजपा के प्रदेश महासचिव दीपांजन गुजा, हुगली-चिनसुराह जिला भाजपा अध्यक्ष तुषार मजूमदार ने भी पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुए यज्ञ में भाग लिया।

मजूमदार ने कहा, ‘‘विक्रम की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरे देश के लोग प्रार्थना कर रहे हैं।’’

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में जाग्रत काली मां मंदिर में पुजारियों ने विशेष यज्ञ किया।

इसी तरह, राज्य के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)