जरुरी जानकारी | सोना 90 रुपये चढ़ा, चांदी में 800 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 90 रुपये की बढ़त के साथ 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 90 रुपये की बढ़त के साथ 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
पीली धातु की तरह चांदी के भाव में भी 800 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,903 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी बढ़त के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी रही और दिल्ली बाजार में सोना 90 रुपये चढ़कर 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके पीछे विदेशी बाजारों से मिले संकेतों की अहम भूमिका रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

