आज चुनाव आयोग कर सकता है चार विधान सभा चुनाव के तारीखों का एलान
चुनाव आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर सकता है. समझा जाता है कि हाल ही में समय से पहले भंग की गयी तेलंगाना विधानसभा के लिये भी इन राज्यों के साथ चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है.