देश

महाराष्ट्र: अब ऐप से मिलेगी सूखे की स्थिति की जानकारी, होगा बड़ा फायदा

महाराष्ट्र सरकार ने बारिश, फसल की स्थिति और भूजल स्तर का आधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से विश्लेषण करने के लिये एक वेबसाइट और एक ऐप्लीकेशन शुरू किया है. पुनर्वास एवं राहत मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को यहां वेबसाइट ‘महा मदत’ के उद्घाटन के बाद कहा कि यह साइट राज्य के गांवों में सूखे जैसी स्थिति के सटीक विश्लेषण में मदद करेगी.

महाराष्ट्र: अब ऐप से मिलेगी सूखे की स्थिति की जानकारी, होगा बड़ा फायदा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

मुंबई:  महाराष्ट्र सरकार ने बारिश, फसल की स्थिति और भूजल स्तर का आधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से विश्लेषण करने के लिये एक वेबसाइट और एक ऐप्लीकेशन शुरू किया है. पुनर्वास एवं राहत मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को यहां वेबसाइट ‘महा मदत’ के उद्घाटन के बाद कहा कि यह साइट राज्य के गांवों में सूखे जैसी स्थिति के सटीक विश्लेषण में मदद करेगी. राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय ने महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग ऐप्लीकेशन सेंटर (एमआरएसएसी) की मदद से इस वेबसाइट का निर्माण कराया है.

पाटिल ने कहा कि 2016 में केन्द्र सरकार ने किसी इलाके को सूखा घोषित करने के लिये मानदंड तय किए थे. इसके अनुसार किसी इलाके को सूखा तभी घोषित किया जाता है जब वहां लगातार 21 दिन तक बारिश नहीं हो. इसके अलावा मिट्टी की नमी, फसल की स्थिति, भूजल स्तर के अध्ययन पर विचार करने के बाद ही उस इलाके को सूखा क्षेत्र घोषित किया जाता है.

पाटिल ने कहा, ‘‘वेबसाइट पर जानकारियां एकत्र की जायेंगी और उनका विश्लेषण भी किया जायेगा. यह सूखा प्रभावित या सूखे जैसी स्थिति का सामना करने वाले किसी गांव को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिये सटीक फैसला लेने में मदद करेगा’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणाम स्वरूप लोगों को तत्काल सहायता मिल पायेगी.’’ सूखा से संबंधित केन्द्र के पहले मानदंड के अनुसार राज्य में 201 तालुकाओं में लगातार 21 दिन तक बारिश नहीं हुई.

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरे मानदंड का अध्ययन किया जा रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा तथा रिपोर्ट सोमवार को उपलब्ध होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).