देश

बाथरूम में धक्का देकर मॉडल बेटे ने ली मां की जान, पहुंचा सलाखों के पीछे

हाथापाई के दौरान अपनी मां को कथित रूप से बाथरूम में धक्का देकर उसकी जान लेने के लिए एक मॉडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

बाथरूम में धक्का देकर मॉडल बेटे ने ली मां की जान, पहुंचा सलाखों के पीछे
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुंबई: मुंबई के लोखंडवाला में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बाथरूम में धक्का देकर उसकी जान ले ली. मां को मौत के घाट उतराने वाला आरोपी युवक अब सलाखों के पीछे जा पहुंचा है. बताया जाता है कि 23 साल के मॉडल लक्ष्य सिंह का किसी बात को लेकर अपनी मां के साथ बहस हो गई और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. हाथापाई के दौरान उस युवक ने अपनी मां को कथित रूप से बाथरूम में धक्का देकर उसकी जान ले ली. जिसके बाद मां की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने आरोपी लक्ष्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 8 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

इस मामले की तफ्तीश कर रही ओशिवारा पुलिस की मानें तो आरोपी लक्ष्य की 45 वर्षीय मां सुनीता सिंह पेशे से एक फैशन डिजाइनर थी. वह लोखंडवाला इलाके में अपनी मां और मंगेतर के साथ किराए के एक फ्लैट में रहता था. घटना के वक्त फ्लैट में सुनीता सिंह, लक्ष्य, उसकी मंगेतर और दो घरेलू नौकर मौजूद थे.

इस मामले की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मां और बेटे दोननों मादक पदार्थ की लत के शिकार थे और पुलिस यह आशंका जता रही है कि लक्ष्य ने पैसों को लेकर हुई झड़प के बाद मां को धक्का दे दिया. इस मामले में पुलिस के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, लक्ष्य ने अपनी मां को बुरी तरह पीटा और घसीटकर बाथरूम में ले जाकर धकेल दिया और उसके बाद दरवाजा बंद कर दिया. सुबह जब लक्ष्य ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उसकी मां मर चुकी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).