देश

थल सेना: कश्मीर घाटी में 300 आतंकवादी सक्रिय, 250 से अधिक घुसपैठ करने की फिराक में

थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.

थल सेना: कश्मीर घाटी में 300 आतंकवादी सक्रिय, 250 से अधिक घुसपैठ करने की फिराक में
भारतीय सेना (Photo Credit: Twitter)

श्रीनगर: थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं. सेना के 15 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संवाददाताओं को बताया, “250 से ज्यादा आतंकवादी भारतीय सरजमीं में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.

हमारी सेना सतर्क है और उन्हें रोकने के लिए तैयार है.'' उन्होंने कहा कि सेना की पूरी कोशिश होगी कि वह आतंकवादियों को भारतीय सरजमीं में नहीं घुसने दें. सेना के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).