जरुरी जानकारी

बॉलीवुड की इस पोपुलर अभिनेत्री के भांजे ने की आत्महत्या

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है, पुलिस भी इस मामले की तस्फ्तीश कर रही है

बॉलीवुड की इस पोपुलर अभिनेत्री के भांजे ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर(Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित और विजेयता पंडित के भांजे एण्डरसन डगलस वरुण ने शनिवार की शाम वृंदावन में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. वह पिछले पांच साल से वृंदावन में रह रहा था.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि एंडरसन डगलस वरुण मूलरूप से मुंबई के अंधेरी, वर्सोवा के चार बंगला इलाके का रहने वाला था. वह पिछले पांच वर्ष से अपने पुराने मित्र मधुनाथ के खाली पड़े फ्लैट में रह रहा था. चार साल पहले उसकी ऑस्ट्रियाई पत्नी और बेटा उसे छोड़कर चले गए जिस कारण वह अवसाद में था.

उन्होंने बताया कि वरूण के मित्र से मिली जानकारी के अनुसार उसकी मां भारतीय जबकि पिता कनाडाई मूल के थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yaaro Ivalo (@love_indian_actress) on

वरुण के पुराने मित्र मधुनाथ ने बताया कि पत्नी और बच्चों के जाने के बाद वरूण टूट सा गया था और अवसाद में रहने लगा.

कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी महिला गंगा सरस्वती ने छत की लोहे की सीढ़ी से वरूण के शव को लटका हुआ देखा. पड़ोसियों ने उसे उतारा और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया.

उनका कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).