सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई है, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होगी.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में निगम के पार्षद के घर में सोने की चोरी के मामले में नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमलों को कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताते हुए शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों से राजनीति से उपर उठकर एकसाथ आने की अपील की
अमेरिका के कई सांसदों व नेताओं ने जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर शुक्रवार को भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट हैं।
दक्षिण एशिया से जुड़े मामलों के अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता ने इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खडे़ कर दिये हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मेक्सिको के साथ जुड़ी अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.
कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उम्मीद जताई है कि इस हमले को अंजाम देने वाले वाले आतंकवादियों को सजा मिलेगी...
गोधरा रेल नरसंहार के करीब 17 साल बाद गुजरात सरकार ने गुरुवार को 52 पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.
आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर की तुलना में जनवरी में आलू, प्याज, फल और दूघ के थोक भाव में कमी दर्ज की गयी.
आस्ट्रेलियाई उप कप्तान हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल में दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे.
अमेरिका ने मुख्य रूप से आतंकवाद और पाकिस्तान के भीतर या उसके समीप नागरिक विमानों को होने वाले खतरे के कारण अपने नागरिकों से एशियाई देश की यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
गोवा में पदस्थ नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी पर घरेलू सहायिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रख्यात लेखक और गोवा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु वाघ (Vishnu Wagh) के निधन पर शोक जताया और साहित्य तथा राजनीतिक जगत में उनके योगदान की प्रशंसा की.
एक युवक ने कुत्ते को पीटने से रोके जाने पर आग-बबूला होकर, एक अन्य शख्स को अपने दांतों से काट लिया.
दक्षिणपंथ पर हमला करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता फारुक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने बुधवार को पूछा कि क्या भगवान राम केवल हिन्दुओं के भगवान हैं और इस बात पर बल दिया कि सभी धर्म के लोगों को देश में सम्मान के साथ जीने का समान अधिकार है.
नरेंद्र मोदी पर चौतरफा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि लोगों ने 12वीं कक्षा पास व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाया है लेकिन उन्हें 2019 में अपनी गलती को दोहराना नहीं चाहिए.
अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका (America) की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आप पर जंतर मंतर पर उसकी विपक्षी रैली को लेकर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब उन लोगों के साथ बैठे हैं
मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) ने मंत्रालय में झारखंड (Jharkhand) राज्य वन्यजीव परिषद की बैठक में यह निर्देश दिया कि वन्यजीवों और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए एवं उनकी सुरक्षा करते हुए विकास की नीति बनाएं.
दक्षिणपूर्वी ईरान (Iran) में रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की बस पर आत्मघाती कार हमले में 27 सैनिकों की मौत हो गई है. हाल के वर्षों में यह एलीट बलों पर सबसे खतरनाक हमलों में से एक है.