मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- जंतर मंतर पर विपक्ष की रैली रही 'फ्लॉप शो'
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आप पर जंतर मंतर पर उसकी विपक्षी रैली को लेकर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब उन लोगों के साथ बैठे हैं
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आप पर जंतर मंतर पर उसकी विपक्षी रैली को लेकर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्हें उन्होंने तब भ्रष्ट करार दिया था जब वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे थे.
तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल नीत आप ने यहां ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली आयोजित की जिसमें केजरीवाल, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और एन चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) सहित विपक्षी नेताओं ने केंद्र की बीजेपी नीत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तीखा हमला बोला.’’
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर से राहुल गांधी की हुंकार, कहा-मोदी दलित विरोधी, 2019 में हम सब मिलकर हराएंगे
उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल की सूची में जो एक समय में ‘विलेन’ थे वे आज उनके ‘हीरो’ हैं. वे जंतर-मंतर पर उन लोगों के साथ धरने पर बैठे जिन्हें उन्होंने कभी भ्रष्ट कहा था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

