क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज तेज गेंदबाज वापसी के लिए तैयार, कोहली जैसे बालेबजों को कर सकता है परेशान

आस्ट्रेलियाई उप कप्तान हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल में दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे.

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज तेज गेंदबाज वापसी के लिए तैयार, कोहली जैसे बालेबजों को कर सकता है परेशान
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Photo: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्व कप तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. उनका इस सप्ताह स्कैन होगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वह कब तक वापसी कर सकते हैं. आस्ट्रेलियाई उप कप्तान हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल में दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे. वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे.

हेजलवुड ने कहा कि उन्होंने विश्व कप के अभ्यास मैचों में वापसी करने को अपना लक्ष्य बनाया है तथा शुक्रवार को होने वाले स्कैन से उनकी प्रगति की तस्वीर भी स्पष्ट हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).