लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को बताया 'फासीवादी, लुटेरा', BJP बोली जनता देगी करारा जवाब
चुनाव प्रचार के दौरान दिनों दिन बढ़ती अभद्रता और आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनका राज्य ‘‘फासवादी, झूठे एवं लुटेरे” प्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल करने और नयी सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएगा