ट्विटर ने किया नया फैसला, यूजर्स एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा....
सैन फ्रांसिस्को : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा. सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है. पहले यह संख्या 1000 थी.
ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो. कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले).’’ टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं. आप चिंता ना करें. आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. बता दें कि ट्विटर इंडिया को लेकर अभी कुछ महीने पहले लोगों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगा था.
यह भी पढ़ें: सोशल नेटवर्क गूगल प्लस को बंद करने की प्रक्रिया हुई शुरू
आरोप के बाद ट्विटर इंडिया को संसदीय समिति की तरफ से समन भेजा गया था. लोगों का आरोप था कि पिछले कुछ महीनों से ट्विटर और फेसबुक व्यवस्थित रूप से ऐसे लोगों की वैचारिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो गैर-वामपंथी विचारधारा वाले सदस्यों के रुप में जाने जाते हैं. उनके हैंडल को निलंबित करके, उनकी पहुंच को प्रतिबंधित करने की कोशिश की जा रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

