देश

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने वाला शिक्षक निलंबित

जिले के बैरिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को मोबाइल पर कक्षा में पॉर्न फिल्म दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने वाला शिक्षक निलंबित
निलंबित (Photo Credit- File Photo)

बलिया : उत्तर प्रदेश जिले के बैरिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को मोबाइल पर कक्षा में पॉर्न फिल्म दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष राय ने मंगलवार को बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर शिक्षा क्षेत्र बैरिया में प्राथमिक विद्यालय चकिया पर तैनात शिक्षक अरविद कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उनके विरुद्ध अनुशासनिक जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शिक्षक अरविंद कुमार कक्षा चौथी व पांचवीं की छात्राओं को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म दिखाता है और उनके साथ अश्लील हरकत करता है.

यह भी पढ़ें: Casting Couch: मराठी एक्ट्रेस श्रुति मराठे को फिल्म में रोल देने के लिए प्रोड्यूसर ने की थी अश्लील मांग, अभिनेत्री ने ऐसे दिया करारा जवाब

बता दें कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को अश्लील फोटो दिखाने वाले शिक्षक को भी बीएसए डॉ. अमरकांत ने निलंबित कर दिया. कुछ दिनों पहले निरीक्षण पर पहुंचे सीडीओ मनीष बंसल से छात्राओं ने शिक्षक की शिकायत की थी. मामले की जांच के लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी थी. साथ ही बीएसए ने एक जांच कमेटी का गठन किया था. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक राम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).