ऑटो

Toyota ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर का नया वर्जन, इन शानदार फीचर्स से है लैस

इनोवा क्रिस्टा और एसयूवी फॉर्च्यूनर के अंदुरूनी हिस्से में बदलाव किया गया है.

Toyota ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर का नया वर्जन, इन शानदार फीचर्स से है लैस
टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर का नया संस्करण उतारा (Photo Credits: IANS)

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने सोमवार को अपने लोकप्रिय बहुद्देशीय वाहन इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) और एसयूवी फॉर्च्यूनर (SUV Fortuner) का उन्नत संस्करण पेश किया. इनकी शोरूम में कीमत 14.93 लाख से 33.60 लाख रुपये के बीच है. दोनों वाहनों के अंदुरूनी हिस्से में बदलाव किया गया है. टोयोटा ने बयान में कहा कि नई इनोवा क्रिस्टा में हीट रिजेक्शन ग्लास, छिद्रयुक्त चमड़े की सीट, यूएसबी फास्ट चार्जिंग (USB Fast Charging) पोर्ट जैसे फीचर्स होंगे.

कंपनी ने कहा कि शोरूम में नई इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.93 से 22.43 लाख रुपये जबकि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट 18.92 से 23.47 लाख रुपये होगी. यह भी पढ़ें- नई Tata Hexa हुई लॉन्च, जानें कीमत और बहुत कुछ

नई फॉर्च्यूनर की शोरूम कीमत 27.83 लाख से 33.60 लाख रुपये के बीच होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).