ऑटो

Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 642KM की रेंज और 2.5 सेकेंड में 0-100 की रफ्तार; जानें कीमत और फीचर्स

भारत में Porsche Cayenne Electric के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है. वहीं Porsche Cayenne Turbo Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.27 करोड़ रुपये (प्री-कस्टमाइजेशन) है.

Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 642KM की रेंज और 2.5 सेकेंड में 0-100 की रफ्तार; जानें कीमत और फीचर्स

Porsche Cayenne Electric Price In India: लग्जरी कार निर्माता पोर्शे इंडिया (Porsche India) ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक Porsche Cayenne Electric की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को स्टैंडर्ड और टर्बो दो वेरिएंट में पेश किया है. नई Porsche Cayenne Electric हाई-परफॉर्मेंस, लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. खास बात यह है कि कंपनी पेट्रोल इंजन वाली Cayenne के साथ-साथ इस इलेक्ट्रिक मॉडल की भी बिक्री जारी रखेगी.

नई Porsche Cayenne Electric का डिजाइन पारंपरिक Cayenne की पहचान को बरकरार रखते हुए ज्यादा एयरोडायनामिक बनाया गया है. इसमें ब्लैंक-ऑफ फ्रंट ग्रिल, एक्टिव एयर वेंट्स और सिग्नेचर फोर-पॉइंट DRLs के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं. वहीं केबिन में बड़े डिजिटल डिस्प्ले, प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं.

Porsche Cayenne Electric के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

स्टैंडर्ड Porsche Cayenne Electric में 113 kWh बैटरी पैक के साथ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. यह 408 hp की पावर जनरेट करता है, जो लॉन्च कंट्रोल के साथ 442 hp तक पहुंच जाती है. इसका टॉर्क 835 Nm है. यह इलेक्ट्रिक SUV महज 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी/घंटा है. WLTP के अनुसार इसकी अधिकतम ड्राइविंग रेंज 642 किलोमीटर तक है.

वहीं टॉप वेरिएंट Cayenne Turbo Electric में 1,156 hp की पावर और 1,150 Nm का टॉर्क मिलता है. यह SUV सिर्फ 2.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा और रेंज 623 किलोमीटर है.

दोनों मॉडल 390 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी 10% से 80% तक लगभग 16 मिनट में चार्ज हो सकती है. इसके अलावा 22 kW AC चार्जिंग और वैकल्पिक वायरलेस इंडक्टिव चार्जिंग का भी विकल्प मिलता है.

डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

नई Porsche Cayenne Electric की लंबाई 4,985 मिमी और व्हीलबेस 3,023 मिमी है. इसमें 90 लीटर का फ्रंट ट्रंक (Frunk) और 781 लीटर का रियर बूट स्पेस मिलता है. SUV में Adaptive Air Suspension, Porsche Active Suspension Management (PASM), 14.5-इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Porsche Cayenne Electric की भारत में कीमत

भारत में Porsche Cayenne Electric के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है. वहीं Porsche Cayenne Turbo Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.27 करोड़ रुपये (प्री-कस्टमाइजेशन) है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2026 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).