देशभर में कोविड-19 के मामले 54,000 के नजदीक, तमिलानाडु में 580 नये मामले सामने आये
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा घोषित किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि बुधवार सुबह से देशभर में कम से कम 4,500 नये मामले सामने आये हैं। देशभर में मृतक संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है, जबकि अर्धसैनिक बलों में भी मौतें होने की जानकारी सामने आयी है।