एजेंसी न्यूज

गैस रिसाव: गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी किया

मंत्रालय ने आम जनता को गैस रिसाव के बाद क्या करना है और क्या नहीं करना, इस बारे में एक परामर्श भी जारी किया है।

गैस रिसाव: गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी किया
जमात

नयी दिल्ली, सात मई आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक फैक्टरी में रासायनिक गैस रिसाव के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को विस्तृत जानकारी दी जिसमें अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।

मंत्रालय ने आम जनता को गैस रिसाव के बाद क्या करना है और क्या नहीं करना, इस बारे में एक परामर्श भी जारी किया है।

विशाखापत्तनम के कारखाने में स्टीरीन गैस का रिसाव हुआ जिसका कोई रंग नहीं होता और द्रव रूप में इसका उपयोग पॉलीस्टीरीन प्लास्टिक, रबर तथा फाइबर ग्लास बनाने के लिए किया जाता है। प्लास्टिक के पाइप, ऑटोमोबाइल कलपुर्जे आदि बनाने में भी इसे इस्तेमाल में लाया जाता है।

परामर्श के मुताबिक स्टीरीन के संपर्क में आने से आंख, नाक और त्वचा पर जलन, पाचन तंत्र और श्वसन संबंधी समस्याएं लक्षण के रूप में सामने आ सकती हैं। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं तथा रोगी को अवसाद एवं सिर दर्द जैसे समस्याएं भी हो सकती हैं।

अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव विज्ञान विभाग ने स्टीरीन को मनुष्य में कैंसर पैदा करने वाले संभावित पदार्थों की सूची में रखा है।

परामर्श में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति गलती से इस ज्वलनशील द्रव स्टीरीन के नजदीक संपर्क में आ जाता है तो उसे अत्यधिक मात्रा में पानी पिलाना चाहिए और उलटी कराने का प्रयास नही करना चाहिए।

स्टीरीन के संपर्क में आने पर तत्काल आंखों और त्वचा को कम से कम 15 मिनट तक

खूब सारे पानी से धोना चाहिए तथा प्रदूषित कपड़े और जूते उतार देने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).