एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र को शराब बिक्री से चार दिन में मिला 150 करोड़ रुपये का राजस्व

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से शराब की बिक्री बंद थी। इस सप्ताह सोमवार से शराब की बिक्री फिर शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।

महाराष्ट्र को शराब बिक्री से चार दिन में मिला 150 करोड़ रुपये का राजस्व

मुंबई, सात मई महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से शराब की बिक्री शुरू होने के बाद अब तक लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व जुआया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से शराब की बिक्री बंद थी। इस सप्ताह सोमवार से शराब की बिक्री फिर शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।

राज्य के आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार से बृहस्पतिवार की शाम तक 150 करोड़ रुपये के राजस्व का संग्रह हुआ है।

अधिकारी ने कहा, "शराब की बिक्री के माध्यम से बृहस्पतिवार की शाम तक आबकारी विभाग द्वारा लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया गया है। राज्य में 10,822 लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानें हैं, जिनमें से 3,261 को फिर से खोला गया है।"

उन्होंने कहा, "राज्य में बुधवार शाम तक 100 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ था। बृहस्पतिवार को 48.14 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ।"

उन्होंने कहा कि सिर्फ बृहस्पतिवार को ही अनुमानित 13.82 लाख लीटर बोतलबंद भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), बीयर और देशी शराब बेची गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).