आनलाइन नेशंस शतरंज : भारत ने रूस से ड्रा खेला, अमेरिका से हारा
दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम अमेरिका से 1.5-2.5 से हार गयी।
चेन्नई, सात मई पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन रूस ने आनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को 2 . 2 से ड्रा पर रोक दिया ।
दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम अमेरिका से 1.5-2.5 से हार गयी।
आनंद, विदित गुजराती और कोनेरू हंपी ने क्रमश: हिकारू नकामुरा, फैबियानो कारूआना और इरिना क्रश से बाजियां ड्रा खेली लेकिन बी अधिबान को वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले पांचवें दौर के मैच में आनंद ने रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को पांचवें दौर में सिर्फ 17 चालों में हरा दिया ।
बी अधिबान और डी हरिका ने हालांकि सर्जेइ कर्जाकिन और ओल्गा गिरया से ड्रा खेला । ब्लादिस्लाव अर्तेमीव ने पी हरिकृष्णा को हराया ।
पांचवें दौर के अन्य मुकाबलों में चीन ने अमेरिका को 2 . 5 - 1 . 5 से हराया जबकि यूरोप ने शेष भारत को इसी अंतर से मात दी ।
भारत को तीसरे दौर में यूरोप और चौथे दौर में चीन ने हराया था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

