मुंबई, सात मई कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच, पूर्व डॉन अरुण गवली की पुत्री योगिता शुक्रवार को मध्य मुंबई के दगड़ी चॉल में घर में एक सादे समारोह में मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परिवार ने अग्रीपाड़ा पुलिस को समारोह के बारे में सूचित किया है और दोनों परिवारों की ओर से केवल तीन से चार मेहमानों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
परिवारों ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वे लॉकडाउन नियमों का पालन करेंगे।
यह शादी पहले 29 मार्च को होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा गवली अभी पैरोल पर बाहर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY