एजेंसी न्यूज

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले; मृतकों की संख्या बढ़ कर 28 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 1,467 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 14 और मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दिये जाने के साथ इस रोग उबर चुके लोगों की संख्या बढ़ कर 149 हो गई है।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले; मृतकों की संख्या बढ़ कर 28 हुई
जमात

चंडीगढ़, सात मई पंजाब में होशियारपुर जिले के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत होने के साथ ही, राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 28 हो गई, जबकि संक्रमण के 118 नये मामले आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 1,644 पर पहुंच गये।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 1,467 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 14 और मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दिये जाने के साथ इस रोग उबर चुके लोगों की संख्या बढ़ कर 149 हो गई है।

होशियारपुर के कोविड-19 मरीज की बृहस्पतिवार को अमृतसर सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे 93 तीर्थयात्रियों सहित करीब 118 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,644 हो गये हैं।

राज्य में संक्रमण के नये मामलों में अमृतसर से 46, तरन तारन से 43, पटियाला और गुरदासपुर जिलों से छह-छह मामले शामिल हैं। वहीं, दो मामले बठिंडा से, संगरूर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिलों से एक-एक मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).