दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं : जैन
दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा ,‘‘ पश्चिमी देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है।’’
नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा ,‘‘ पश्चिमी देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में अभी 3,925 लोगों का इलाज जारी है ओर केवल 84 लोग आईसीयू में हैं। ’’
जैन ने कहा, ‘‘ कल कोविड-19 के मामले बढ़ने की दर दिल्ली में आठ प्रतिशत थी, उससे पहले यह दर 20 प्रतिशत थी, फिर यह 15 प्रतिशत हुई और अब यह 12 प्रतिशत है।’’
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली मे कोरोना वायरस के मामले अब 11 दिन में दोगुना हो रहे हैं।
दिल्ली में कोविड-19 के कुल 5,532 मामले हैं और 12 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।
मंत्री ने कहा कि स्थिति हालांकि अभी नियंत्रण में है। फिर भी हमें अभी सतर्क रहना होगा क्योंकि अभी कुछ समय तक हमें कोरोना वायरस के साथ जीना पड़ सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

