जयपुर के बाद जोधपुर में भी प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की अनुमति
राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर मेडिकल कॉलेज को भी आईसीएमआर से प्रयोग ट्रायल की अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा को विकसित किया जा सके।