कोयला खानों के लिए राज्यों को मिला करीब 103 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान
एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे कोयला खदान वाले राज्यों को शुऊआती भुगतान के तौर पर यह राशि जारी की गयी।
नयी दिल्ली, आठ मई ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कोयला खदानों वाले अन्य राज्यों को कुल मिलाकर 102.7 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया गया। इन राज्यों में स्थित कोयला खानों की पिछले साल नीलामी और आवंटन किया गया था उसी के अग्रिम भुगतान के तौर पर यह राशि जारी की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे कोयला खदान वाले राज्यों को शुऊआती भुगतान के तौर पर यह राशि जारी की गयी।
इसमें सबसे अधिक 71.4 करोड़ रुपये की राशि ओडिशा को दी गयी। इसके बाद 21.4 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को, 5.4 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल को और 4.4 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को दिए गए।
कोयला मंत्रालय को ओडिशा की जामखानी कोयला के लिये 41.2 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान जनवरी में प्राप्त हुआ था। यह खान वेदांता को आवंटित की गई थी।
इसके अलावा केंद्र सरकार को फरवरी में भी ओडिशा और छत्तीसगढ़ की दो खानों के लिए केपीसीएल से 51.6 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान मिला था।
केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच कोयला खानों के आवंटन को मंजूरी दी थी। मंत्रालय को मध्य प्रदेश की दो खानों के लिये बिड़ला कार्पोरेशन से 4.4 करोड़ रुपये प्राप्त हुये।
केन्द्र सरकार ने पिछले साल के आखिर में पांच कोयला ब्लाक का आवंटन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

