एजेंसी न्यूज

केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के हालात का जायजा लिया

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय जनरल स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त उप महानिदेशक डॉ.सुधीर गुप्ता केंद्रीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के हालात का जायजा लिया
जमात

पुणे, आठ मई महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग का दल शुक्रवार को पहुंचा। पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,400 के पार पहुंच गई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय जनरल स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त उप महानिदेशक डॉ.सुधीर गुप्ता केंद्रीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

दल ने पुणे के विभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर से मुलाकात की।

बयान के मुताबिक, ‘‘मुलाकात के दौरान केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उपायों की समीक्षा की और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, निषिद्ध क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वेक्षण करने और पृथकवास उपायों को मजबूत करने पर जोर दिया।’’

इसमें बताया गया कि दल राज्य और पुणे एवं पिंपरी चिंचवड़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नगर आयुक्त से बातचीत करेगा।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिावार तक पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,461 तक पहुंच गई जबकि जिले में अबतक 134 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).